फरीदकोट की मुख्य अनाज मंडी में इस समस्या से जूझ रही हैं महिलाएं

Edited By Updated: 29 Mar, 2017 02:41 PM

toilets is not available in main grain market faridkot

यहां की मुख्य अनाज मंडी में मजदूर महिलाओं के लिए शौचालय न होने के कारण खरीद के सीजन दौरान इन महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

फरीदकोट(हाली): यहां की मुख्य अनाज मंडी में मजदूर महिलाओं के लिए शौचालय न होने के कारण खरीद के सीजन दौरान इन महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 4 मुख्य अनाज मंडियां व 60 के करीब खरीद केंद्र हैं। फरीदकोट की मुख्य अनाज मंडी में 29 वर्ष पहले मजदूर महिलाओं के लिए शौचालय बनाए गए थे जोकि 10 वर्षों से बंद पड़े हैं। मुख्य अनाज मंडी में 300 के करीब मजदूर महिलाएं काम करती हैं। इनमें से ज्यादातर अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए मंडियों में आती हैं, परंतु इन छोटे बच्चों के लिए अनाज मंडियों में छांव आदि का कोई खास प्रबंध नहीं है।

अनाज मंडी को आने वाली मुख्य सड़कों की मुरम्मत न होने के कारण मजदूर महिलाएं व उनके बच्चों को इस बार और भी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ेगा क्योंकि मुख्य सड़क के ऊपर पत्थर फैंकने के बाद इस सड़क का काम अभी भी अधर में ही लटक रहा है। पहले मजदूर इस सड़क के किनारे को अपनी आरजी रिहायश के तहत उपयोग कर लेते थे, परंतु इस बार यह संभव नहीं हो सकता। मजदूर महिलाओं ने शौचालय की सुविधा का प्रबंध करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!