फिरोजपुर का नया कोर्ट काम्पलैक्स भी विवादों के घेरे में

Edited By Updated: 12 Apr, 2017 12:00 PM

the new court complex is also in dispute

फिरोजपुर की पी.डब्ल्यू.डी. (बी.एंड आर.) प्रोविंशियल डिवीजन पंजाब विजीलैंस के निशाने पर है और प्रकाश सिंह बादल की सरकार के समय इस

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर की पी.डब्ल्यू.डी. (बी.एंड आर.) प्रोविंशियल डिवीजन पंजाब विजीलैंस के निशाने पर है और प्रकाश सिंह बादल की सरकार के समय इस डिवीजन में करोड़ों रुपए की कथित घपलेबाजी होने की आशंका है। इस विभाग के एक सेवामुक्त उच्च अफसर ने कथित रूप में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए करोड़ों रुपए के बड़े-बड़े कार्यों में सरकारी नियमों को छींके टांग कर अपने चहेतों को आइटमों के मुंह मांगे रेट देकर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है, जिसकी एक मिसाल फिरोजपुर का बना जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स भी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रोजैक्ट करीब 48 करोड़ रुपए में तैयार होना था, जिस पर सेवामुक्त उच्चाधिकारी ने अपने चहेतों को आइटमों के मनचाहे रेट देकर करीब 58 करोड़ रुपए में पूरा करवाया है।

गैर-सरकारी तौर पर मिली जानकारी के अनुसार पुडा की टीम ने प्रारंभिक जांच में संबंधित उस समय के ठेकेदार और विभाग के अफसरों को मिट्टी के काम के करीब 50 लाख रुपए अधिक अदायगी करने पर वे 50 लाख रुपए जमा करवाने को कहा है। विजीलैंस विभाग को यह शिकायत मिली है कि एक एक्सियन सुखदेव सिंह के समय कोटेशनों के कार्यों में सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है। पता चला है कि पंजाब विजीलैंस विभाग द्वारा इस शिकायत को बड़ी गंभीरता से लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर का नया कोर्ट काम्पलैक्स भी विवादों के घेरे में है और आरोप लगाया जा रहा है कि वहां मैटीरियल घटिया प्रयोग किया जा रहा है और सरिए की खपत में भारी घपलेबाजी की आशंका जताई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!