Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 12:18 AM
गांव कोहाड़ में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक युवक की मौ...
बटाला(बेरी): गांव कोहाड़ में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी देते हुए हरदेव सिंह ने अपने साथियों की उपस्थिति में बताया कि उसका भतीजा जगरूप सिंह, जोकि गांव के ही गुरुद्वारे में मेले की तैयारी को लेकर गुरुद्वारा साहिब में पूरी रात सेवा कर रहा था, आज सुबह जब वह स्नान करने के लिए घर से आने लगा तो वह गुरुद्वारे के मेन गेट के आगे गिर गया, जिसके बाद लोगों द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि जगरूप सिंह बेहोश हो गया है।
उन्होंने बताया कि वे तुरंत जगरूप सिंह को अस्पताल में उपचार हेतु ले गए जहां डाक्टरों ने उसको मृत करार दे दिया। उन्होंने कहा कि गांव के ही कुछ परिवारों से उनकी पुरानी रंजिश चलती आ रही है जिसके चलते जगरूप सिंह को कोई जहरीली वस्तु खिलाई गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी थाना सेखवां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की।