Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 01:05 PM
करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। सिविल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुमटी निवासी किसान राजविन्द्र सिंह अपने खेत में धान को पानी लगा रहा था
बरनाला : करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। सिविल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुमटी निवासी किसान राजविन्द्र सिंह अपने खेत में धान को पानी लगा रहा था जब पानी लगाने के लिए उसने मोटर का स्विच ऑन किया तो अचानक ही मोटर में करंट आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। उसको उठाकर सिविल अस्पताल बरनाला में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया।