Edited By Updated: 30 Jan, 2017 02:21 PM
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गत दिवस मुक्तसर हलके से अपनी पार्टी के उम्मीदवार कवरजीत सिंह रोजीबरकंदी के लिए चुनाव प्रचार किया।
मुक्तसर: पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गत दिवस मुक्तसर हलके से अपनी पार्टी के उम्मीदवार कवरजीत सिंह रोजीबरकंदी के लिए चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर हज़ारों की संख्या में इकट्ठे हुए समर्थकों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि लोग अकाली भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए वोट डाले। उन्होंने मुक्तसर हलके में अपनी ही पार्टी के आजाद खड़े उम्मीदवार सुखदर्शन सिंह मराड़ को गद्दार करार दिया। सुखबीर ने कहा कि ऐसे लोगों ने जनता से ठगी मारी हैं जिनके साथ बॉयकाट करने की जरूरत है।
रेली में पहुंचे लोगों ने जब सुखबीर से मांग की कि सुखदर्शन मराड़ को पार्टी से बाहर निकाल दिया जाए तो सुखबीर का जवाब था कि'मैं वायदा करता हूं कि भविष्य में चाहे मैं अकेला रह जाऊं लेकिन मराड़ को कभी भी नज़दीक नहीं लगने दूंगा'। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रोजीबरकंदी को वोटों डालो और सरकार आने पर इसे मंत्री मैं बना दूंगा। इसके बाद मराड़ का निपटारा रोजी खुद ही कर लेगा।