Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 04:59 PM
मल्लांवाला में अकाली दल ओर कांग्रेस वर्करों के बीच हुई फायरिंग और पत्थरबाजी के बाद अकालियों पर मामला दर्ज करने के विरोध में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा विक्रमजीत सिंह मजीठिया एस.एस.पी. कार्यालय के समक्ष अकाली वर्करों के साथ रोष धरने...
फिरोजपुर (कुमार): मल्लांवाला में अकाली दल ओर कांग्रेस वर्करों के बीच हुई फायरिंग और पत्थरबाजी के बाद अकालियों पर मामला दर्ज करने के विरोध में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा विक्रमजीत सिंह मजीठिया एस.एस.पी. कार्यालय के समक्ष अकाली वर्करों के साथ रोष धरने पर बैठे। इसके बाद इंसाफ की मांग को लेकर उन्होंने हरिके पतन पुल पर जाम लगाने की घोषणा की। इसके बाद सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली समर्थक हरिके पतन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बादल के साथ विक्रम मजीठिया तथा अन्य भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर जिले के मल्लांवाला और मक्खू नगर पंचायत के चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने स्थानीय विधायक कुलबीर सिंह जीरा की शह पर नामांकन पत्र दाखिल न करने देने और नो-ड्यूज लेने के लिए ऑब्जर्वर को मिलने जा रहे अकाली नेताओं पर हमला किया गया। इसमें अकाली दल के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा और वरदेव सिंह नोनीमान इस घटना में जख्मी हो गए और उन्हें जान से मारने की नियत से उन पर कांग्रेसियों द्वारा फायरिंग की गई। इसका सबूत ज्ञापन के साथ नत्थी कर कमिश्नर को सौंप दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी के जीरा से मौजूदा विधायक इस घटना के समय मौके पर मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने अकाली दल के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह जिन्दू ,पूर्व आकाली विधायक हरि सिंह जीरा के बेटे अवतार सिंह मीणा, वरदेव सिंह नोनी मान के खिलाफ धारा 307 ,506,120 बी,148,149,25,54,59 आई.पी.सी. के तहित मामला दर्ज किया था। इसी के विरोध में सुखबीर सिंह बादल ,विक्रमजीत सिंह मजीठिया एस.एस.पी. कार्यालय के समक्ष अपने अकाली वर्करों के साथ रोष धरना पर बैठ गए हैं।