Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 05:36 PM
ससुराल पक्ष से मिल रही धमकियों से परेशान होकर दामाद ने पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
होशियारपुर(गिरीश): ससुराल पक्ष से मिल रही धमकियों से परेशान होकर दामाद ने पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में शिब्बो देवी ने बताया कि उसका बेटा जसबीर सिंह उर्फ जस्सू (38) पुत्र हरी राम निवासी पियालां डैंटिंग मकैनिक का काम करता था। करीब 11 साल पहले उसकी शादी गुरप्रीत कौर पुत्री देस राज निवासी सैदों पट्टी के साथ हुई थी।
शादी के बाद 2 बेटियां हुईं। पिछले साल से जसबीर व उसकी पत्नी में अनबन रहती थी।इस संबंध में उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।ससुराल पक्ष के लोग जसबीर को धमकियां देते थे। इसी बात को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था। इसी के चलते उसने पंखे से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
मंडियाला चौकी इंचार्ज विक्रमजीत सिंह ने कहा कि शिब्बो देवी के बयान पर मृतक की पत्नी गुरमीत कौर, साला करनैल सिंह, ससुर देस राज व बलदेव सिंह सभी निवासी सैदों पट्टी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।