Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 11:33 AM
गांव रामगढ़ जवंधा के किसान ने विषैली चीज पीकर आत्महत्या कर ली। सुखपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरमेल सिंह के पास 2 एकड़ जमीन थी व वह कृषि करता था। उस पर 5 लाख रु
सुनाम (बांसल):गांव रामगढ़ जवंधा के किसान ने विषैली चीज पीकर आत्महत्या कर ली। सुखपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरमेल सिंह के पास 2 एकड़ जमीन थी व वह कृषि करता था। उस पर 5 लाख रुपए का कर्जा था जिसके चलते वह दुखी था व उसने विषैली चीज पी ली।
उसको प्राइवेट अस्पताल में लाया गया परंतु वह बच न सका। इस संबंधी सहायक थानेदार दीपक शर्मा ने कहा कि मृतक के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को दे दिया जाएगा।