Edited By Updated: 28 Feb, 2017 10:54 AM
शादीशुदा महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना मोती नगर पुलिस ने पति, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान राजवंत कौर के रूप में हुई है।
लुधियाना (राम): शादीशुदा महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना मोती नगर पुलिस ने पति, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान राजवंत कौर के रूप में हुई है। उसके जीजा सरविंदर सिंह निवासी भैणी साहिब, लुधियाना ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी साली की शादी 14 वर्ष पहले शहीद भगत सिंह कॉलोनी के गुरदेव सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके घर में 2 बेटियां पैदा हुई। इसके बाद राजवंत के पति, सास व ननद उसे लड़कियां पैदा होने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इसी से दुखी होकर उसने गत दिवस आत्महत्या कर ली।