Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 09:55 AM
सिर के बाल काटने की घटना अब सीमावर्ती जिले के गांव किल्ली में सामने आई है। 11वीं की छात्रा ने आरोप लगाया है कि जब वह अकेले घर पर सो रही
फिरोजपुर(जैन): सिर के बाल काटने की घटना अब सीमावर्ती जिले के गांव किल्ली में सामने आई है। 11वीं की छात्रा ने आरोप लगाया है कि जब वह अकेले घर पर सो रही थी तो उसकी चोटी कट गई। सलमा पुत्री जगा ने बताया कि उसके माता-पिता राखी बांधने के लिए आरिफके गए हुए थे और अन्य भाई-बहन आसपास खेल रहे थे।
वह सुबह से काम करने के बाद थकने के कारण दोपहर में सो रही थी तो अचानक उसे मक्खी दिखाई दी, जिसे देखकर उसने चीख लगाई और देखते ही देखते उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई। सलमा के मुताबिक उसे बाल लम्बे करने का शौक था। घटना की जानकारी उसने तुरंत पारिवारिक सदस्यों को दी। उक्त घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। थाना लक्खो के बहराम के एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। शुरूआती जांच में बाल कैंची से काटे लगते हैं। फिर भी वह जांच करवाएंगे।