Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 12:40 PM
दिन-ब-दिन बाल काटने की घटनाओं के साथ लोगों में काफ़ी अंध विश्वास फैल रहा है। ताजा मामला हमारे पास गांव मधेके का सामने आया है। यहां बीती रात एक मज़दूर औरत के बाल काटने का समाचार प्राप्त हुआ है।
मोगा /निहाल सिंह वाला (पवन ग्रोवर,जगसीर) दिन-ब-दिन बाल काटने की घटनाओं के साथ लोगों में काफ़ी अंध विश्वास फैल रहा है। ताजा मामला हमारे पास गांव मधेके का सामने आया है। यहां बीती रात एक मज़दूर औरत के बाल काटने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी मुताबिक उक्त औरत कमरे में सोई हुई थी और उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। सुबह जब उसने उठकर देखा तो उसके बाल काटे पड़े हुए थे। यह खबर मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।