Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 09:13 AM
अदालत की ओर से 10 साल की सजा सुनाने के बाद एक कैदी ने कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
गुरदासपुर (विनोद, दीपक, के.पी.): अदालत की ओर से 10 साल की सजा सुनाने के बाद एक कैदी ने कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव वरियाम नंगल निवासी निरवैर सिंह के खिलाफ वर्ष 2014 में बटाला पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज किया था। वह 2 साल जेल में रहा और 6 महीने पहले उसे जमानत मिली थी।
कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित उक्त अदालत में जब उसको 10 साल की सजा सुनाई गई तो अदालत से बाहर निकलते ही उसने नीचे छलांग लगा दी जिससे उसकी दोनों टांगें टूट गईं। उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर भर्ती करवाया गया। सिटी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। निरवैर के परिजनों ने बताया कि उसके खिलाफ पहले जो मामला दर्ज किया गया था, वह गलत था। उसे जानबूझकर इस केस में फंसाया गया था।