Edited By Updated: 18 Jan, 2017 02:06 AM
पी.एस. पी.एल. उप मंडल खनौरी के एस.डी.ओ. सतीश कु....
खनौरी(हरजीत): पी.एस. पी.एल. उप मंडल खनौरी के एस.डी.ओ. सतीश कुमार गुप्ता की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सायं वह खनौरी से पटियाला के लिए अपनी निजी कार से जा रहे थे कि गांव ककराला के नजदीक उनकी कार अचानक बेकाबू होकर एक पेड़ के साथ टकरा गई जिससे उनकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद उनकी खनौरी से अमृतसर के लिए बदली हो गई थी। जिसको उनके द्वारा माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चैंलेज किया गया था जिस पर उनको 9 मार्च 2017 तक स्टे मिल गई थी। कथित रूप में बताया जाता है कि अधिकारियों के दबाव के कारण वह मानसिक परेशानी मेें चल रहे थे।