Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 08:37 PM
आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता रविन्द्र गोसाईं की दिन-दिहाड़े हुई हत्या की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की है। पार्टी के उप प्रधान अमन अरोड़ा ने आज यहां कहा कि राज्य में ...
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता रविन्द्र गोसाईं की दिन-दिहाड़े हुई हत्या की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की है। पार्टी के उप प्रधान अमन अरोड़ा ने आज यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है और इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। गोसाईं से पहले आरएसएस के प्रांतीय प्रधान जगदीश गगनेजा की भी हत्या की गई थी। अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका। अपराधी तत्वों के हौंसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राजनीतिक हत्याओं का सुराग ढूंढने में नाकाम सिद्ध हुई है। पिछली अकाली सरकार के समय भी यही हालात थेे। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास हैै। राज्य में सरकार बदली है लेकिन कानून-व्यवस्था की हालत नहीं बदली। यदि कैैप्टन सिंह यह जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते तो किसी अन्य संवेदनशील मंत्री को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। अरोड़ा ने कहा कि पादरी सुलतान ईसा मसीह, नामधारी सम्प्रदाय की प्रमुख माता चन्द कौर समेत दर्जनों से अधिक हत्याएं हो चुकी है लेेकिन उनके हत्यारेे पकड़े नहीं जा सके।