Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 11:03 AM
कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर 1 व्यक्ति से 20 हजार रुपए लूट लिए। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 10.30 बजे परसराम नगर की दूबे कालोनी में कुछ लोगों ने 1 राहगीर पर हमला बोल दिया और उससे बुरी तरह मारपीट की। जाते समय हमलावर पीड़ित के पास मौजूद 20 हजार रुपए...
बठिंडा (पायल): कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर 1 व्यक्ति से 20 हजार रुपए लूट लिए। जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 10.30 बजे परसराम नगर की दूबे कालोनी में कुछ लोगों ने 1 राहगीर पर हमला बोल दिया और उससे बुरी तरह मारपीट की। जाते समय हमलावर पीड़ित के पास मौजूद 20 हजार रुपए भी लूट कर ले गए।
सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्य संदीप गोयल व मनी शर्मा ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान दर्शन (55) पुत्र जमूराम निवासी परसराम नगर के तौर पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।