Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 11:57 AM
गत देर शाम शहर की वधवा स्ट्रीट में अज्ञात बाइक सवारों ने सैर को जा रही एक महिला का सरेआम पर्स छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शहर के पुलिस स्टेशन से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित .........
गिद्दड़बाहा(चावला): गत देर शाम शहर की वधवा स्ट्रीट में अज्ञात बाइक सवारों ने सैर को जा रही एक महिला का सरेआम पर्स छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शहर के पुलिस स्टेशन से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित घंटा घर दरवाजे के साथ लगती वधवा स्ट्रीट में एक महिला सैर को जा रही थी कि अचानक 2 बाइक सवार उसके पास आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। लोगों ने लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की, मगर बाइक सवार रफूचक्कर हो गए।
मौके पर मौजूद किसी नागरिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे 2 सिपाहियों ने घटना की तफ्तीश शुरू की। पुलिस स्टेशन के निकट हुई इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है। लोगों ने विधायक राजा वडिंग़ व जिला पुलिस प्रमुख सुशील कुमार से शहरवासियों की सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की है।