Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 01:50 PM
गत रात्रि शहर के बैंक बाजार में स्थित पी.एन.बी. के ए.टी.एम. की चोरों द्वारा तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बैंक के मैनेजर भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि रात करीब 11.33 बजे 2 युवक जिन्होंने अपना कपड़े से मुंह ढका हुआ था, ने...
रामपुरा फूल(तरसेम): गत रात्रि शहर के बैंक बाजार में स्थित पी.एन.बी. के ए.टी.एम. की चोरों द्वारा तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बैंक के मैनेजर भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि रात करीब 11.33 बजे 2 युवक जिन्होंने अपना कपड़े से मुंह ढका हुआ था, ने ए.टी.एम. की तोडफ़ोड़ की और ए.टी.एम. में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को नुक्सान पहुंचाया पर वे कैश ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।
उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। बैंक मैनेजर ने बताया कि ए.टी.एम. में लगभग 8 लाख के करीब नकदी थी। इस घटना संबंधी पुलिस थाना सिटी रामपुरा को सूचित किया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।