Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 03:29 PM
पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. सिटी सुखविन्द्र सिंह व थाना मॉडल टाऊन के प्रभारी इंस्पैक्टर
होशियारपुर(अश्विनी): पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. सिटी सुखविन्द्र सिंह व थाना मॉडल टाऊन के प्रभारी इंस्पैक्टर नरिन्द्र कुमार ने बताया कि टांडा बाईपास चौक पर विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बाइक (नं.पी.बी.07 ए.एक्स-9179) की चैकिंग के दौरान नीरज कुमार व रोहित कुमार से क्रमश: 35 व 80 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद करके इन्हें एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन गिरफ्तार किया था।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान लूटपाट की 31 घटनाओं में दोनों की संलिप्तता की बात भी सामने आई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बाइक पर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं को अपना निशाना बनाकर बालियां, कड़े, पर्स, मोबाइल आदि छीनते थे। वे जिला होशियारपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते रहे। डी.एस.पी. व थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं में इस्तेमाल किए गए बाइक के अलावा छीनी गई 23 सोने की बालियां, 1 अंगूठी, 1 जोड़ी टॉप्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों से और लूटा गया सामान बरामद करवाने के लिए भी प्रयासरत है। आरोपियों से कौडिय़ों के भाव सोने के आभूषण खरीदने वाले कुछ स्वर्णकार भी पुलिस जांच में शामिल किए जा सकते हैं।