Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 09:23 AM
बाइक व एक्टिवा की भिड़ंत में घायल एक्टिवा सवार चालक की मौत हो गई। मृतक के भतीजे सुरजीत सिंह ने बताया कि...........
होशियारपुर (गिरीश): बाइक व एक्टिवा की भिड़ंत में घायल एक्टिवा सवार चालक की मौत हो गई। मृतक के भतीजे सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका चाचा सुरिन्द्र सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी भाम सरकारी स्कूल से बतौर टीचर रिटायर्ड था। 15 सितम्बर को वह अपनी एक्टिवा पर किसी काम से जा रहा था।
जालंधर रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। इससे सुरिन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे घायलावस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से उसे डी.एम.सी. रैफर कर दिया था। घावों की ताव न सहते हुए गत रात्रि सुरिन्द्र सिंह की मौत हो गई। मॉडल टाऊन की पुलिस ने बाइक चालक जसकर्ण सिंह निवासी सींगड़ीवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।