Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 08:23 AM
गुरुद्वारा सतकरतारियां में चल रहे इमारत के निर्माण कार्य हेतु खडूर साहिब से कारसेवा के लिए आ रही संगत से भरा ट्रक पलट गया।
बटाला (बेरी, सैंडी): गुरुद्वारा सतकरतारियां में चल रहे इमारत के निर्माण कार्य हेतु खडूर साहिब से कारसेवा के लिए आ रही संगत से भरा ट्रक पलट गया। प्राप्त जानकारी अनुसार खडूर साहिब से संगत से भरा ट्रक, जिसको निर्मल सिंह चला रहा था, जब वह रंगड़-नंगल के निकट पहुंचा तो अचानक ट्रक पलट गया जिससे 3 दर्जन लोग गंभीर रूप में घायल हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. रंगड़-नंगल मुख्तार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर घायलों को 108 एम्बुलैंस के जरिए सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया।
जानकारी देते हुए गुरुद्वारा सतकरतारियां के कमेटी सदस्य एडवोकेट राजिन्द्र सिंह पदम, मैनेजर गुरतिन्द्र पाल सिंह मालटू, मास्टर जोगिन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि घायलों में से अढ़ाई दर्जन लोगों को फस्र्ट-ऐड के बाद छुट्टी दे दी गई। नरिन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत कौर, दिलबाग सिंह, कुलवंत सिंह, स्वर्ण सिंह, तरसेम सिंह गंभीर रूप में घायल हैं, जो उपचाराधीन हैं।