Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 03:11 PM
क्षेत्र की एक युवती ने पहले शादी करवाई, फिर ससुरालियों पर दुष्कर्म का पर्चा भी दर्ज करवाया। इस संबंधी नगर थाना पुलिस ने उक्त विवाहिता के
अबोहर (भारद्वाज): क्षेत्र की एक युवती ने पहले शादी करवाई, फिर ससुरालियों पर दुष्कर्म का पर्चा भी दर्ज करवाया। इस संबंधी नगर थाना पुलिस ने उक्त विवाहिता के बयानों के आधार पर उसके पति संदीप कुमार, उसके दो भाइयों गुरजीत सिंह, गौरा सिंह तथा सीमा महंत व 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसका आरोप था कि उसे गुरु कृपा नगर से 4 महीने पहले बहला-फुसलाकर उसकी शादी करवाई गई थी।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस मामले में उक्त विवाहिता ने पूरे परिवार पर झूठा आरोप लगाकर फंसाया है। अगर इस मामले की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा की जाए तो मामले का खुलासा हो सकता है। सूत्रों से पता चला है कि विवाहिता ने कहीं और भी शादी करवाई है। पुलिस में उसने जो मामला दर्ज करवाया है, वह एक साजिश है।