Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 11:55 AM
थाना दसूहा के गांव सैहगा की एक महिला के जेठ भूपिंद्र सिंह द्वारा उसको जबरदस्ती एक गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
दसूहा(झावर): थाना दसूहा के गांव सैहगा की एक महिला के जेठ भूपिंद्र सिंह द्वारा उसको जबरदस्ती एक गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव बेरछा में 15 अक्तूबर को वह अपनी भतीजी के विवाह समारोह में गई थी। वह अपने जेठ की स्कूटरी पर वापस गांव सैहगे की ओर जा रही थी। रास्ते में उसने स्कूटरी गन्ने के खेतों की ओर मोड़ ली। जबरदस्ती उसको खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।