तेजधार हथियार की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 08:05 AM

rape case

घर में जबरन घुस कर तेजधार हथियार की नोक पर दुष्कर्म करने व महिला के पति को गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।

अमृतसर (टीटू): घर में जबरन घुस कर तेजधार हथियार की नोक पर दुष्कर्म करने व महिला के पति को गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मनजीत कौर पत्नी सोनू सिंह निवासी गांव राम दीवाला हिन्दुआं दी (चविंडा देवी) थाना कत्थूनंगल अपने पति का इलाज अस्पताल करवाने पहुंची, ने पत्रकारों को अपनी गाथा सुनाते बताया कि गत रात वह अपने घर में वह अपने बच्चों के साथ पति से अलग दूसरे कमरे में सो रही थी। करीब 10 बजे उन्हीं के गांव का जसपाल सिंह उनके घर की दीवार फांद कर उनके घर में जबरन घुस आया और तेजधार हथियार उसकी गर्दन पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अचानक घर की वस्तु गिरने से उसके पति की नींद खुल गई तो वह उसके कमरे में आ गया, जसपाल सिंह व उसके पति में हाथापाई हो गई। पीड़िता ने बताया कि मेरे शोर मचाने पर आरोपी जसपाल भाग गया, करीब आधे घंटे बाद अपने पिता, माता, अपने भाईयों के साथ हथियारों से लैस होकर वह उनके घर आया और उन्होंने उनके पति को बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़िता मनजीत ने बताया कि जब वह चौकी चविंडा देवी पहुंची तो ए.एस.आई. ने उसे उलझाना शुरू कर दिया, उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। मनजीत कौर ने बताया कि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

वाल्मीकि आदि धर्म समाज के वरिष्ठ उप-प्रधान पंजाब प्रदीप गब्बर पीड़िता के पक्ष में आ गया है। उन्होंने पुलिस को चेताया है कि 72 घंटे के भीतर पुलिस कथित आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामला दर्ज करे ताकि पीड़िता के साथ जो अन्याय हुआ है उसे इंसाफ मिल सके अन्यथा वे थाना कत्थूनंगल का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस दौरान पूर्व सरपंच रत्न सिंह, सतनाम सिंह उपस्थित थे। इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज तरलोक सिंह ने बताया कि उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है और मैडीकल रिपोर्ट आने पर कथित आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!