नाबालिग लड़की से 3 बार हुआ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 08:53 AM

rape case

गांव शेरों की एक लड़की से 3 बार विभिन्न व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर उनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. विलीयम जेजी ने बताया कि 28 जुलाई को उन्होंने दुष्कर्म के आरोप में थाना चीमा में...

सुनाम (बांसल): गांव शेरों की एक लड़की से 3 बार विभिन्न व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर उनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. विलीयम जेजी ने बताया कि 28 जुलाई को उन्होंने दुष्कर्म के आरोप में थाना चीमा में अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया व 30 जुलाई को पीड़ित लड़की को ढूंढा, उसके बाद कई हैरानीजनक मामले सामने आए।

पीड़ित लड़की ने उनको बताया कि उसके गांव का एक लड़का हरप्रीत सिंह उर्फ कद्दू जो उसका पहले भी शारीरिक शोषण करता था, की धमकियों से परेशान होकर वह 27-28 जुलाई की मध्य रात्रि उसको मिलने गई जिसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद हरप्रीत सिंह व उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह उसे छोडऩे घर गए तो पीड़िता ने देखा कि उसके परिजन जाग चुके हैं जिसके चलते उसने उन दोनों को उसे उसकी बुआ, जो सरकारी अस्पताल संगरूर में काम करती है, के पास छोडऩे के लिए कहा परंतु दोनों में से कोई नहीं गया वह अके ली ही अस्पताल में पहुंच गई।

वह अपनी बुआ को ढूंढ रही थी तो उसने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए 2 लड़कों जगसीर सिंह व बलकार सिंह को कहा व उन्होंने मोबाइल चार्ज करने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया व खेतों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया व अगले दिन संगरूर अस्पताल छोड़ गए। कुछ समय बाद जगसीर सिंह ने अपने दोस्त अवतार सिंह को अस्पताल में बुलाया जो फिर लड़की को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर मनजीत सिंह के खेत में ले गया जहां अवतार सिंह व मनजीत सिंह ने फिर पीड़िता से दुष्कर्म किया और अगले दिन उसे उसके बुआ के गांव बलवाड़ छोड़ आए।

डी.एस.पी. विलीयम जेजी ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल से ले गए व्यक्तियों की पहचान उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा की। इस दौरान उन्होंने हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगसीर सिंह,अवतार सिंह, मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपी बलकार सिंह की तलाश जारी है। आरोपी हरप्रीत सिंह वासी शेरों ने बताया कि उसने 6 तारीख को फौज में भर्ती के लिए पटियाला जाना था, अब वह इस पर पछतावा कर रहा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!