वीडियो बना कर युवती से करता रहा दुष्कर्म

Edited By Updated: 20 Feb, 2017 09:02 AM

rape case

खेतों में काम करने वाली एक मजदूर महिला को पिस्तौल के बल पर अगवा कर 10 दिन उससे लगातार दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते थाना अजनाला की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अमृतसर (अरुण): खेतों में काम करने वाली एक मजदूर महिला को पिस्तौल के बल पर अगवा कर 10 दिन उससे लगातार दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते थाना अजनाला की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में डल्ला राजपूतां निवासी मजदूर महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी बाऊ सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बल्ल सिकंदर के खेतों में मजदूरी करती है। आरोपी ने उसको डरा-धमका कर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बना लिए और मोबाइल में उसकी अश्लील फिल्म भी बना ली, जिसके बाद वह उसको अक्सर धमका कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 15 मई 2016 को आरोपी उसे पिस्तौल के बल पर धमका कर जालंधर किसी हवेली में ले गया, जहां लगातार उसके साथ 10 दिन दुष्कर्म करता रहा। हवेली मालिक के आने पर उसने सारी आपबीती सुनाई तो उसने कुछ रुपए देकर उसे वापस भेजा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!