Edited By Updated: 05 Dec, 2016 09:54 AM
शहर में एक 11 साल की लड़की के साथ उसके ही मकान में किराएदार के तौर पर रह रहे युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। उक्त वारदात थाना डाबा इलाके की है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की मां की शिकायत पर ढिल्लों नगर के रहने वाले निशान सिंह के...
लुधियाना (कुलवंत):शहर में एक 11 साल की लड़की के साथ उसके ही मकान में किराएदार के तौर पर रह रहे युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। उक्त वारदात थाना डाबा इलाके की है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की मां की शिकायत पर ढिल्लों नगर के रहने वाले निशान सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने व प्रोटैक्शन ऑफ चिल्ड्रन फार सैक्सुअल एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मैडीकल जांच करवाई जहां डाक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की है।
पीड़िता की मां ने बताया कि 6 माह पहले ही वह यहां किराए का मकान लेकर रहने आई थी। घर के ऊपरी हिस्से में एक दम्पति अपने बेटे निशान सिंह के साथ रहता है। 1 दिसम्बर को रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में सो गए थे। सुबह 4 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी बैड पर नहीं थी। उसने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो उसकी बेटी बदहाल अवस्था में उसकी मां के पास पड़ी रो रही थी। जब उसने रोने का कारण पूछा तो उसकी बेटी ने बताया कि उक्त आरोपी युवक उसके कमरे में आया था और उसे जान से मारने की धमकी देकर ऊपर वाले बाथरूम में ले गया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने धमकी दी कि वह उसे व उसकी मां को मार देगा जिसके बाद उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर उसे नीचे भेज दिया।