Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Oct, 2017 11:18 AM
आर.एस.एस. के सीनियर संघ सेवक रविन्द्र गोसाईं की लुधियाना में 2 मोटरसाइकिल सवार हत्यारों द्वारा की गई हत्या को लेकर मंगलवार को फिरोजपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
फिरोजपुर (कुमार): आर.एस.एस. के सीनियर संघ सेवक रविन्द्र गोसाईं की लुधियाना में 2 मोटरसाइकिल सवार हत्यारों द्वारा की गई हत्या को लेकर मंगलवार को फिरोजपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
यह जानकारी देते हुए पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान कमल शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भाजपा ने बताया कि राजनाथ सिंह ने कै. अमरेन्द्र सिंह को कहा कि जितनी जल्दी हो सके हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए और संघ सेवकों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए जिस पर कै. अमरेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री को भरोसा दिया है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के अनुसार हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए डी.जी.पी. पंजाब को जिम्मेदारी सौंपी गई है और सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से पुलिस को हत्यारों संबंधी कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और पुलिस टीमें हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।