Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 09:47 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को ‘परिपक्व और सक्षम’ करार देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी पदोन्नति काफी समय से लंबित है। गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किए जाने के प्रस्ताव को उन्होंने सही दिशा में...
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को ‘परिपक्व और सक्षम’ करार देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी पदोन्नति काफी समय से लंबित है। गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किए जाने के प्रस्ताव को उन्होंने सही दिशा में उठाया जाने वाला कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि इससे 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले पार्टी में नई जान डालने में मदद मिलेगी। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस र्विकंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। इसमें पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। चुनाव प्रक्रिया एक दिसंबर को शुरू होगी। अमरेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह पूरी तरह युवाओं को बढ़ावा दिए जाने के पक्ष में हैं, जिनके हाथों में पार्टी और देश का भविष्य है।