Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 01:59 AM
गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे को लेकर जहां पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस की नजरें टिकी हुई थीं, वहीं पर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा भी उपचुनाव के नतीजे पर लगातार नजर रखी जा रही थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व...
जालंधर(धवन): गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे को लेकर जहां पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस की नजरें टिकी हुई थीं, वहीं पर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा भी उपचुनाव के नतीजे पर लगातार नजर रखी जा रही थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी फेसबुक पर लगातार उपचुनाव में कांग्रेस को मिल रही बढ़त को लेकर अपनी पोस्ट डाल रहे थे।
कांग्रेस को आरंभिक चरणों में ही बढ़त मिलनी शुरू हो गई थी, जिसके बाद राहुल पूरी तरह से फेसबुक पर एक्टिव हो गए थे। उपचुनाव का नतीजा जाखड़ के पक्ष में 1,93,219 मतों से जाने पर राहुल ने तुरन्त सोनिया गांधी व उनके साथ सुनील जाखड़ तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की जाखड़ के साथ तस्वीरों को पोस्ट कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि जाखड़ की गुरदासपुर में जीत के साथ ही देश में कांग्रेस की हवा चल पड़ी है।