नम आंखों से दी गर्इ सिकंदर सिंह मलूका के बेटे को अंतिम विदार्इ (देखें तस्वीरें)

Edited By Updated: 31 Oct, 2016 01:27 PM

punjab minister sikander singh maluka s younger son died in canada

पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे चरनजीत सिंह मलूका का अंतिम संस्कार कनाडा में किया गया।

टोरांटो/ जालंधरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे चरनजीत सिंह मलूका का अंतिम संस्कार कनाडा में किया गया। 


इस मौके पर चरनजीत सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई लेकिन जब सिकन्दर सिंह मलूका ने अपने बेटे की मृतक देह के आखिरी दर्शन किए तो वहां मौजूद हर किसी का दिल पसीज गया। एक जवान बेटे की मौत का दुख दुनिया के हर दुख से बड़ा होता है। 

 

उल्लेखनीय है कि  काफी समय से बीमारी के चलते गत मंगलवार को चरनजीत सिंह का देहांत हो गया। सिकन्दर सिंह मलूका और उनकी धर्म पत्नी अपने बेटे के आखिरी दिनों में उसके पास थे। चरनजीत का अंतिम संस्कार बरैंपटन के क्रिमाटोरियम एंड विजीटेशन सैंटर में 29 अक्तूबर को किया गया। डिक्सी गुरुद्वारा साहिब में उनकी आत्मिक शान्ति के लिए अंतिम अरदास की गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!