Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 07:58 PM
पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘‘पराली...
चंडीगढ़: पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘‘पराली जलाने के नाम पर किसानों को परेशान’’ किया जा रहा है। पार्टी ने कहा है कि किसानो की अनावश्यक परेशानी को रोकने के लिए विपक्षी पार्टी 16 अक्तूबर को राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपेगी।
आम आदमी पार्टी के पंजाब के सह अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने यहां बयान जारी कर कहा, ‘‘पराली जलाने के नाम पर राज्य सरकार की तरफ से किसानों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए पार्टी सोमवार को पूरे प्रदेश में उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी के विधायक तथा पदाधिकारी संबंधित जिलाधिकारियों को यह ज्ञापन देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और अरोड़ा की अगुवाई में इस संबंध में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की कल एक बैठक हुई थी।