Edited By swetha,Updated: 12 May, 2019 12:20 PM
बठिंडा से आप उम्मीदवार बलजिंद्र कौर पर गत रात अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया।
बठिंडा(बलविंद्र):बठिंडा से आप उम्मीदवार बलजिंद्र कौर पर गत रात अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इसे लेकर आप वर्करों में रोष पाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे बलजिंद्र कौर एक जनसभा को संबोधित कर कार में वापिस जा रही थी। हाजिरंजन चौक के पास पहुंचने पर उनकी कार पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया।
जब उनके सुरक्षा कर्मी ने हमलावर को रोका को उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मी द्वारा हथियार निकालने पर वह फरार हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आप वर्करों ने वहीं पर धरना लगा दिया।इसके चलते पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आप के जिला उप प्रधान अनिल ठाकुर ने कहा कि उक्त हमला अकाली दल तथा कांग्रेस ने करवाया है।