Edited By Updated: 16 Jan, 2017 05:28 PM
कांग्रेस की तरफ से कैंट हलके के उम्मीदवार परगट सिंह के खिलाफ जगबीर सिंह बराड़ ने अपनी दहाड़ मारी है।
जालंधर : कांग्रेस की तरफ से कैंट हलके के उम्मीदवार परगट सिंह के खिलाफ जगबीर सिंह बराड़ ने अपनी दहाड़ मारी है। कैंट हलके में पड़ते फोल्ड़ीवाल में अाज बराड़ ने मीटिंग की, जिसमें काफी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे। बराड़ ने लोगों से राय जानी तो लोगों ने उन्हें बतौर अाजाद उम्मीदवार खड़े होने के लिए कहा। लोगों ने कहा कि वह उनके साथ है, अाप अाजाद खड़े हो जाएं। फिलहाल बराड़ ने अाधिकारिक तौर पर एेलान नहीं किया है। हालांकि कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि बराड़ नकोदर से लड़ने के लिए राजी हो रहे हैं।