Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 08:38 AM
केन्द्रीय जेल में एक कैदी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई जिसकी पहचान जंड सिंह (33) वासी शेर खां के रूप में हुई है।
फिरोजपुर(कुमार/मल्होत्रा/जैन): केन्द्रीय जेल में एक कैदी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई जिसकी पहचान जंड सिंह (33) वासी शेर खां के रूप में हुई है।
जेल अधीक्षक अजमेर सिंह राणा ने कहा कि उक्त कैदी एन.डी.पी.एस. के मामले में 10 साल की सजा भुगत रहा था और लंबे समय से बीमार था जिसका कई बार अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाया जा चुका है। उसने शुक्रवार सायं जेल परिसर में प्राण त्याग दिए। जेल प्रशासन द्वारा युवक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।