Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 05:51 PM
भारतीय जनता पार्टी के नेता तरूण चुघ ने इराक में आंतकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.आई.एस.) द्वारा 39 भारतीयों को अगवा करके हत्या करने की घटना को कायरतापूर्ण करार दिया।
चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी के नेता तरूण चुघ ने इराक में आंतकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.आई.एस.) द्वारा 39 भारतीयों को अगवा करके हत्या करने की घटना को कायरतापूर्ण करार दिया।
उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। श्री चुघ ने उपरोक्त घटनाक्रम पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को बचकाना , देशहित विरोधी करार देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी को बात-बात पर मोदी फोबिया हो गया है। कांग्रेस 39 भारतीय के शवों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है जो दुर्भाग्य पूर्ण है।