Edited By Updated: 23 Apr, 2017 12:30 PM
लोगों की रक्षा करने वाली पंजाब पुलिस पर यदि लोगों द्वारा ही हमले होने लग जाएं तो पंजाब पुलिस लोगों की रक्षा किस तरह कर सकेगी? ऐसा ही मामला स्थानीय रामां मंडी थाने में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी पर दख्र्वास्त की पड़ताल करने के लिए गए थे तो उस दौरान...
रामां मंडी(परमजीत): लोगों की रक्षा करने वाली पंजाब पुलिस पर यदि लोगों द्वारा ही हमले होने लग जाएं तो पंजाब पुलिस लोगों की रक्षा किस तरह कर सकेगी? ऐसा ही मामला स्थानीय रामां मंडी थाने में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी पर दख्र्वास्त की पड़ताल करने के लिए गए थे तो उस दौरान कुछ व्यक्तियों ने उन पर हमला करके उनकी वर्दी फाड़ दी। जानकारी के अनुसार स्थानीयशहर के गांव फुल्लोखारी से एक महिला की तरफ से अपने ही पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी थी। दख्र्वास्त संबंधित जांच करने के लिए हैड-कांस्टेबल होशियार सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव फुल्लोखारी पहुंचे तो 2 व्यक्तियों ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर उसकी सरकारी वर्दी फाड़ दी।
इस दौरान रामां पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में हैड-कांस्टेबल होशियार सिंह ने बताया कि जब वह शिकायत के संबंध में गांव फुल्लोखारी में पुलिस कर्मचारियों समेत उक्त दोषियों के घर के पास पहुंचा तो गली में पाल पुत्र करनैल सिंह ने उसको गालियां निकालनी शुरू कर दीं और कहने लगा कि पुलिस उनके गांव में क्यों आई है तो उसके उक्त व्यक्ति से कहा कि वह तो दख्र्वास्त के संबंध में आए हैं। इस बात को लेकर गुरविंद्र सिंह ने उसके गले में हाथ डाला और पाल सिंह ने उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके उपरांत दोनों व्यक्ति फरार हो गए। रामां पुलिस ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने पाल सिंह पुत्र करनैल सिंह और गुरविंद्र सिंह पुत्र पाल सिंह को गांव के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया, जो आपस में पिता-पुत्र हैं, के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको अदालत में पेश किया जा रहा है।