हैरोइन की तस्करी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 09:43 AM

police arrest nigerian smuggler with heroine

हैरोइन की तस्करी करने आए नाइजीरिया के रहने वाले पॉल किलची ऊक्वैसकी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए आंकी जाती है।

अमृतसर(संजीव): हैरोइन की तस्करी करने आए नाइजीरिया के रहने वाले पॉल किलची ऊक्वैसकी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए आंकी जाती है। 

मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला उक्त आरोपी पिछले लम्बे समय से दिल्ली स्थित तुगलकाबाद एक्सटैंशन की गली नंबर-37 में रह रहा था और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हैरोइन की सप्लाई का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उसे माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। यह खुलासा डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन जगमोहन सिंह ने आज एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया। इस दौरान उनके साथ ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह व इंस्पैक्टर जोगा सिंह भी थे। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस ने महेन्द्र सिंह नाम के युवक को 50 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने उक्त नाइजीरियन का खुलासा करते बताया कि वह अमृतसर में अक्सर हैरोइन की सप्लाई करने के लिए आता है जिस पर पुलिस ने  मजीठा रोड स्थित 88 फुट रोड पर नाकाबंदी कर एक थ्री-व्हीलर से उतर रहे उक्त नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया। इसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हैरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपी से गंभीरता से पूछताछ कर रही है और बहुत जल्द उससे कई अहम खुलासे होने की भी संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!