Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 11:46 AM
थाना सदर पुलिस ने गांव पक्का चिश्ती के निकट 2 व्यक्तियों को 20 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
फाजिल्का (नागपाल): थाना सदर पुलिस ने गांव पक्का चिश्ती के निकट 2 व्यक्तियों को 20 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
एच.सी. गुरबख्श सिंह को गत सायं 6.30 बजे सूचना मिली कि मनजीत सिंह व हरबिंद्र सिंह दोनों वासी गांव पक्का चिश्ती शराब निकालने व बेचने के आदी हैं। यदि अभी रेड की जाए तो उक्त व्यक्तियों से अवैध शराब बरामद हो सकती है। जब उन्होंने रेड की तो उक्त व्यक्तियों से 20 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।