Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 02:31 AM
सीनियर पुलिस कप्तान तरनतारन दर्शन सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार...
तरनतारन(रमन): सीनियर पुलिस कप्तान तरनतारन दर्शन सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने वाली 3 महिलाओं सहित 5 व्यक्तियों को काबू किया है जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
एस.एस.पी. मान ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दौरान मनप्रीत कौर मन्नू पत्नी गुरचरण सिंह निवासी बाठ, मनजीत कौर बीरो पत्नी हरदेव सिंह निवासी बाठ, पूजा पत्नी करण सिंह निवासी बाठ, गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सतपाल सिंह निवासी मुगलचक्क और गुरजंट सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी मुगलचक्क को काबू किया, जबकि रणजीत सिंह सोनू निवासी जौड़ा फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।