Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 03:37 PM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ कर्ज माफी के मुद्दे पर भद्दा मजाक
पटियाला (जोसन): पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ कर्ज माफी के मुद्दे पर भद्दा मजाक किया है और पंजाब के लोगों को कुछ दिनों में ही अमरेन्द्र सरकार की वास्तविकता समझ आ गई है कि राजा महाराजा कभी भी लोगों के हितैषी नहीं हो सकते। बादल आज यहां पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बादल ने अमरेन्द्र सरकार को पंजाब की सबसे घटिया सरकार करार देते हुए कहा है कि सरकार ने लोगों के साथ किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कितनी हैरानी की बात है कि 4 महीने निकलने के बाद भी कांग्रेस सरकार लोगों के लिए एक भी बड़ी पालिसी नहीं बना सकी जिस कारण आज पंजाब के लोग इस सरकार से पूरी तरह से ऊब चुके हैं।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल, राजू खन्ना हलका इंचार्ज, कबीर दास हलका इंचार्ज, सतविन्द्र सिंह टोहड़ा एस.जी.पी.सी. मैंबर, रणधीर सिंह रखड़ा, सुरिंद्र सिंह पहलवान चेयरमैन, कर्मजीत सिंह रखड़ा, त्रिलोचन सिंह रखड़ा, सरपंच इंद्रजीत रखड़ा, चेयरमैन भूपिंद्र सिंह डकाला, एडवोकेट मनबीर विर्क, जत्थेदार पवित्र सिंह डकाला, गोसा ढींडसा आदि उपस्थित थे।