Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2017 12:20 PM
पाक के हिन्दू समुदाय के राज कुमार ने अमरीका के वाशिंगटन शहर में ‘एमॄजग यंग लीडर अवार्ड’ जीता है। राज कुमार गुर्जर इस अवार्ड को जीतने वाले पहले पाकिस्तानी बन गए हैं। अमरीकी स्टेट डिपार्टमैंट ने इस अवार्ड के दूसरे संस्करण में अलग-अलग देशों के 10 लोगों...
अमृतसर(कक्कड़): पाक के हिन्दू समुदाय के राज कुमार ने अमरीका के वाशिंगटन शहर में ‘एमॄजग यंग लीडर अवार्ड’ जीता है। राज कुमार गुर्जर इस अवार्ड को जीतने वाले पहले पाकिस्तानी बन गए हैं। अमरीकी स्टेट डिपार्टमैंट ने इस अवार्ड के दूसरे संस्करण में अलग-अलग देशों के 10 लोगों को यह अवार्ड दिया है।
राज कुमार गुर्जर पाकिस्तान के हर कोने में शांति, सद्भावना और शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। राज कुमार ने पाक की राजधानी इस्लामाबाद स्थित जुल्फिकार अली भुट्टो इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी से बिजनैस मैनेजमैंट में स्नातक किया है। उसका लक्ष्य पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और हिन्दुस्तानी लेखकों को इस्लामाबाद स्थित एक मंच पर लाना है।