Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 08:43 AM
सी.बी.एस.ई. स्कूलों में पढऩे वाले स्टूडैंट्स अब आगामी शैक्षणिक सत्र में एन.सी.ई.आर.टी. की किताबों में नोटबंदी से जुड़े चित्र पाठ एवं इसके फैक्ट्स भी पढ़ेंगे क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 4 बड़े अपने फैसलों को स्टूडैंट्स को...
फिरोजपु(चावला): सी.बी.एस.ई. स्कूलों में पढऩे वाले स्टूडैंट्स अब आगामी शैक्षणिक सत्र में एन.सी.ई.आर.टी. की किताबों में नोटबंदी से जुड़े चित्र पाठ एवं इसके फैक्ट्स भी पढ़ेंगे क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 4 बड़े अपने फैसलों को स्टूडैंट्स को विस्तारपूर्वक समझाने के एवज में एन.सी.ई.आर.टी. को इसमें शामिल करने को कहा है। सरकार द्वारा इस विषय पर अध्यापकों से इसके लिए सुझाव भी मांगे गए थे। इसके उपरांत ही इस दिशा पर कदम बढ़ाए गए हैं।
पाठ्यक्रम में होगी मोदी की 4 योजनाएं
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, डिजीटल इंडिया व नोटबंदी से जुड़े पाठ्यक्रम इस बदलाव के मुख्य सूत्रधार होंगे। सूत्रों के अनुसार छठी से 12वीं तक की पढ़ाई जा रही किताबों में यह बदलाव हो सकता है जबकि जी.एस.टी. जैसे विषयों को इसमें किस तरह शामिल किया जाएगा इस संबंधी अभी कुछ साफ नहीं किया गया है। 10वीं कक्षा की बुक्स में नोटबंदी विषय को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 6वीं की सोशल साइंस टैक्स्ट बुक में भी भारत का नया पॉलीटिकल मैप जोड़ा जाएगा जिसमें तेलंगाना जिसे 2014 में पृथक राज्य का दर्जा दिया गया था, को शामिल किया जा रहा है। प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई जा रही मैथ्स की बुक्स में नई करंसी के नोटों के चित्रों को शामिल किया जाएगा।