अब स्टूडैंट्स के पाठ्यक्रम में होगी ‘नोटबंदी’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 09:21 AM

notebandi

सी.बी.एस.ई. स्कूलों में पढऩे वाले स्टूडैंट्स आगामी शैक्षणिक सत्र से एन.सी.ई.आर.टी. की किताबों में नोटबंदी से जुड़े पाठ, चित्र एवं इसके

लुधियाना(विक्की): सी.बी.एस.ई. स्कूलों में पढऩे वाले स्टूडैंट्स आगामी शैक्षणिक सत्र से एन.सी.ई.आर.टी. की किताबों में नोटबंदी से जुड़े पाठ, चित्र एवं इसके फैक्ट्स भी पढ़ेंगे, क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान की 4 बड़े फैसलों संबंधी स्टूडैंट्स को विस्तारपूर्वक समझाने के उद्देश्य से एन.सी.आर.टी. को इसमें शामिल करने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक एन.सी.आर.टी. द्वारा विभिन्न विषयों की 182 टैक्स्ट बुक्स में बदलाव करने की योजना है, जिनमें आगामी सत्र से छात्रों को नए चैप्टर पढ़ाए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एन.सी.आर.टी. ने विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों से इसके लिए सुझाव भी मांगे थे, जिनकी ओर से अपने तर्क भेजने के बाद ही इस योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। 

पाठ्यक्रम में होंगी मोदी की 4 योजनाएं  
केन्द्र की मोदी सरकार की 4 बड़ी योजनाओं जिनमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘स्व४छ भारत’, ‘डिजीटल इंडिया’ व ‘नोटबंदी’ से जुड़े पाठ्यक्रम इस बदलाव के मुख्य सूत्रधार होंगे। हालांकि जी.एस.टी. जैसे विषयों को इसमें किस तरह शामिल किया जाएगा, इस संबंधी अभी कुछ साफ नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो छठी से 12वीं तक की पढ़ाई जा रही किताबों में यह बदलाव हो सकता है, जिसमें सबसे अधिक बदलाव साइंस की 573, सोशल साइंस की 316 व संस्कृत की 136 किताबों में होगा। 

6वीं की टैक्स्ट बुक में छपेगा तेलंगाना 
10वीं कक्षा की बुक्स में नोटबंदी विषय को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई जा रही मैथ की बुक्स में नई करंसी के नोटों के चित्रों को शामिल किया जाएगा और 8वीं की सोशल साइंस की टैक्स बुक्स में कुछ अध्याय जोड़े जाने की जानकारी है। इसके अलावा 6वीं की सोशल साइंस टैक्स्ट बुक में भी भारत का नया पॉलीटिकल मैप जोड़ा जाएगा, जिसमें तेलंगाना, जिसे 2014 में पृथक राज्य का दर्जा दिया गया था, को शामिल किया जा रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!