Edited By Updated: 23 Feb, 2017 07:44 AM
यहां केकांजली मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत होने व एक के घायल होने का समाचार मिला है।
कपूरथला(मल्होत्रा): यहां केकांजली मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत होने व एक के घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया व थाना सिटी की पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना सिटी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रजिन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी जिला पट्टी, जो अपने साथी सलविन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के साथ जा रहा था, को कांजली पुल के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान रजिन्द्र सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई व सलविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सिटी की पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।