Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2017 08:58 AM
पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में 2 महिलाओं सहित 4 के घायल होने का समाचार मिला है जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन रेशम सिंह पुत्र बचन सिंह...
कपूरथला(मल्होत्रा): पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में 2 महिलाओं सहित 4 के घायल होने का समाचार मिला है जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन रेशम सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी गांव फत्तूढींगा ने बताया कि उसने सर्बजीत कौर से अपनी जमीन गिरवी रख कर कुछ पैसे उधार लिए थे। समय रहते उसने उधार लिए सारे पैसे वापस कर दिए लेकिन सर्बजीत कौर ने कथित तौर पर जमीन हथियाने की नियत से गिरवी रखे कागजात वापस करने में आनाकानी करनी शुरू कर दी।
वहीं सर्बजीत कौर व अवतार सिंह ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस कर मारपीट की। इस दौरान बचाव के लिए आई उसकी अपाहिज पत्नी बलजीत कौर व रिश्तेदार मंगा सिंह पुत्र दीदार सिंह, दीदार सिंह पुत्र सरवन सिंह, भजन कौर पत्नी दीदार सिंह को भी बुरी तरह से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। इस संबंधी दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।