लिव-इन-रिलेशन में रह रहे लड़के को इस हाल में देख परिजनों की निकली चीखें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 09:29 AM

man died in living relationship

अपनी एक महिला मित्र के साथ पिछले लम्बे समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि मृतक

भामियां कलां: अपनी एक महिला मित्र के साथ पिछले लम्बे समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि मृतक युवक के परिजनों ने इसे आत्महत्या करार देते हुए इसके लिए युवक की महिला मित्र को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना जमालपुर के प्रभारी अवतार सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गौरव कुमार उर्फ  लवली (27) निवासी न्यू मोती नगर के रूप में हुई है।

PunjabKesari

बेटे को डरा-धमका कर अपने पास रख रही थी महिला
मृतक के पिता अखिलेश कुमार ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से लुधियाना में अपनी पत्नी, एक बेटे गौरव व बेटी गार्गी के साथ रह रहा है। 2 वर्ष पहले उनका लड़का गौरव उनकी मर्जी के खिलाफ  मुंडियां कलां के मोहल्ला रूप नगर की रहने वाली एक महिला के साथ रहने लगा, जो बाद में सरपंच कालोनी की गली नं. 2 में रहने लगे। अखिलेश ने पुलिस को बताया कि इस दौरान लगभग एक वर्ष पहले उनके लड़के गौरव ने उन्हें बताया कि उक्त महिला उसे कथित रूप से डरा-धमका कर अपने पास रख रही है। इसके बाद उन्होंने महिला से समझौता करते हुए गौरव को छोडऩे के लिए 50 हजार रुपए में सौदा किया और गौरव को घर ले आए। लेकिन इसके बाद भी महिला ने गौरव का पीछा नहीं छोड़ा और फिर से उसे डरा-धमका कर अपने साथ ले गई। लेकिन आज सुबह उनकी पुरानी मकान मालकिन ने फोन कर बताया कि गौरव सिविल अस्पताल में भर्ती है। जब वह अपनी पत्नी के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने उन्हें बताया कि गौरव की मौत हो चुकी है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि गौरव जब भी उन्हें मिलता तो यही कहता था कि उक्त महिला की यातना से ही उसकी मौत होगी। इसलिए उक्त महिला से दुखी होकर ही उनके लड़के ने कथित रूप से आत्महत्या की है। 

पुलिस ने की जांच शुरू 
थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि मृतक के पिता अखिलेश के बयान पर मृतक की महिला मित्र के खिलाफ  आत्महत्या के लिए मजबूर करने व धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है।

बात करवाने के लिए मांगती थी 2 लाख 
गौरव के पिता व बहन गार्गी ने बताया कि उक्त महिला गौरव की उनसे बात करवाने के लिए 2 लाख रुपए की कथित मांग करती आ रही थी और ऐसा न करने पर पूरे परिवार को अगवा करने की धमकी देती थी। जो उन्हें लगातार फोन से धमकी भरे मैसेज करती आ रही थी। ये मैसेज उन्होंने पुलिस को दिखाए हैं।

पेट में दर्द होने की वजह से हुई मौत 
इन आरोपों में विपरीत गौरव के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही महिला मित्र का कहना था कि शनिवार की सुबह गौरव रोजाना की तरह अपने काम पर गया था। वह रोजाना 7.30 बजे घर लौटता था लेकिन शनिवार को वह एक घंटा लेट 8.30 बजे घर लौटा। उसने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। इस पर उसने पेट दर्द की एक टेबलेट उसे दे दी। उसे कुछ आराम मिला लेकिन देर रात करीब 10.30 बजे फिर से पेट में तेज दर्द होने लगा। वह उसे लेकर डाक्टर के पास गई। आराम न मिलने पर वह उसे सिविल अस्पताल ले गई। जहां उसकी अचानक मौत हो गई। महिला ने 2 लाख के लिए किए गए मैसेज के बारे में कहा कि यह मैसेज उससे जबरदस्ती करवाए गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!