Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 12:42 PM
दीवाली के दिन नशे की ओवरडोज लेना 25 वर्षीय युवक की मौत का कारण बन गई। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने मृतक दलेर सिंह के भाई के बयान पर दोस्त जङ्क्षतद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लुधियाना(ऋषि): दीवाली के दिन नशे की ओवरडोज लेना 25 वर्षीय युवक की मौत का कारण बन गई। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने मृतक दलेर सिंह के भाई के बयान पर दोस्त जङ्क्षतद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी देते अतिरिक्त प्रभारी अनवर मसीह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में उसके भाई गुरदीप सिंह का कहना है कि दलेर सिंह रेहड़ी फड़ी लगा कपड़े बेचने का काम करता था। 2 महीने पहले वह अपने दोस्त जङ्क्षतद्र सिंह के साथ लखनऊ काम करने गया था। दीवाली के दिन सुबह 10 बजे दोनों वापस आए और 11.30 बजे फिर मार्कीट चले गए। 2.30 बजे जतिंद्र उसे बेहोशी की हालत में घर छोड़ गया।
हालत खराब होती देख परिजन तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उक्त आरोपी उसे अपने साथ लेकर गया और नशा करवाया। नशे की ओवरडोज से ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शनिवार को मृतक का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।