Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 09:26 AM
सोमवार देर रात तक मलबे से 8 शव बरामद हुए। उसके बाद मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे फायरकर्मी विशाल कुमार का शव मलबे के ढेर से मिला जो काफी हद तक जल चुका था। इसके 1 घंटे बाद ही फैक्टरी के एक अन्य डिजाइनर अमरजोत सिंह का शव मलबे से निकाला गया। इसके करीब 6...
लुधियाना (ऋषि): सोमवार देर रात तक मलबे से 8 शव बरामद हुए। उसके बाद मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे फायरकर्मी विशाल कुमार का शव मलबे के ढेर से मिला जो काफी हद तक जल चुका था। इसके 1 घंटे बाद ही फैक्टरी के एक अन्य डिजाइनर अमरजोत सिंह का शव मलबे से निकाला गया। इसके करीब 6 घंटे बाद 11 बजे फैक्टरी के एक और कर्मी कन्हैया लाल का शव मिला।
इसके बाद शाम 4 बजे एस.एफ.ओ. राज कुमार का शव मिला। इससे पहले 3.30 बजे एस.एफ.ओ. राजिन्द्र कुमार का सिर बचाव कार्य में जुटी टीम को पिल्लर के नीचे दबा मिला और उसके धड़ को बाहर निकालने के लिए 3.30 घंटे का समय लग गया। तब तक उनका सिर एम्बुलैंस में ही रखा गया। आज दिन भर चले राहत कार्यों के दौरान प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढोके सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और दिशा-निर्देश जारी करते रहे। इसी के साथ पल-पल की रिपोर्ट सरकार को देते दिखे। राहत कार्यों में कोई अड़चन न आए इसलिए पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही बैरीकेङ्क्षडग कर दी।