जज साहब! पेशी के दौरान जेल में तैयार खाना साथ ले जाना नहीं होता नसीब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 12:15 PM

jail does not have to be prepared with food

महिला जेल में चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी सचिव डा. गुरप्रीत कौर कैदी व हवालाती महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं। उन्होंने बंदी महिलाओं के साथ रहते उनके बच्चों को बिस्कुटों के पैकेट देकर हैपी दीपावली भी कहा। दौरे के...

लुधियाना(स्याल): महिला जेल में चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी सचिव डा. गुरप्रीत कौर कैदी व हवालाती महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं। उन्होंने बंदी महिलाओं के साथ रहते उनके बच्चों को बिस्कुटों के पैकेट देकर हैपी दीपावली भी कहा। दौरे के दौरान कुछ बंदी महिलाओं ने सी.जे.एम. से गुहार लगाते हुए कहा कि वह बहुत परेशान हैं।

सी.जे.एम. के पूछने पर बंदी महिलाओं ने बताया कि जिस दिन उन्हें पेशी पर अदालत जाना होता है, उस दिन करीब चार-पांच बंदी महिलाएं जेल में खाना तैयार करके साथ ले जाती हैं परंतु पुलिस का एक ए.एस.आई. इस पर एतराज करता है। इतना ही नहीं उक्त बंदी महिलाओं ने ए.एस.आई. पर पैसे मांगने का भी कथित आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ रुपए उक्त अधिकारी को देने के बाद ही उन्हें खाना नसीब हुआ। सी.जे.एम. ने बंदी महिलाओं की समस्याओं को सुनकर तत्काल पुलिस अधिकारी से सम्पर्क कर स्थिति से अवगत करवाया। इसके साथ ही सी.जे.एम. ने जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से बंदी महिलाओं को मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी हासिल की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!