Edited By Updated: 22 Jan, 2017 11:09 AM
चूरा-पोस्त की तस्करी में संलिप्त भगौड़े अपराधी को जालंधर देहात के सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने काबू कर लिया है।
जालंधर(प्रीत): चूरा-पोस्त की तस्करी में संलिप्त भगौड़े अपराधी को जालंधर देहात के सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने काबू कर लिया है। डी.एस.पी. इनवैस्टीगेशन सुरेन्द्र मोहन ने बताया कि भगौड़े अपराधियों को पकडऩे की मुहिम के अंतर्गत आज सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह गिल के नेतृत्व में ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने भगौड़े अपराधी निरवैल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह वासी गांव पीरेवाल, कपूरथला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ साल 2011 में चूरा-पोस्त की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। आरोपी जमानत पर रिहा होने के पश्चात बेल जम्प कर गया। आरोपी को जेल भेजा गया है।